21 मई 2025 - 17:52
संजौली मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ, अब किया मंदिर का दावा 

मस्जिद के बाहर देवभूमि संघर्ष समिति के उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और मस्जिद के नजदीक हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

हिंदुत्ववादी संगठनों की नई प्रयोगशाला बन रहे हिमाचल प्रदेश की राजधानी में मौजूद संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदूवादी संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया और मस्जिद पर ताला लगाने की कोशिश की। 

मस्जिद के बाहर देवभूमि संघर्ष समिति के उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजौली मस्जिद के नजदीक हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

इससे पहले देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जबरन मस्जिद की तरफ जाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस ने देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं मस्जिद की तरफ जाने से रोक दिया। 

संजौली चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा और मकान ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मौके पर जाने से रोक दिया है। उन्होंने दावा किया कि जहां मस्जिद का निर्माण हुआ है, वहां जमाबंदी में यह जगह गण देवता के स्थान के तौर पर रजिस्टर है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha